शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 46.7% बढ़ा, आय 2.4% बढ़ी

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 46.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 850 करोड़ रुपए से बढ़कर 1252 करोड़ रुपए हो गई है।

 कंपनी की आय में 2.4% की बढ़त हुई है । आय 13006 करोड़ रुपए से बढ़कर 13,313 करोड़ रुपए हो गया है। दूसरी तिमाही में डॉलर आय में 2 1.9% की बढ़त रही है। डॉलर आय 155.9 करोड़ से बढ़कर 158.9 करोड़ हो गई है। EBIT में 16% की बढ़त हुई है। EBIT 1103 करोड़ रुपए से बढ़कर 1280 करोड़ रुपए रहा है। मार्जिन में मामूली बढ़त देखने को मिली है। मार्जिन 8.5% से बढ़कर 9.6% हो गया है। कंपनी की अन्य आय में 260.4% की बढ़ोतरी देखी गई है। अन्य आय 144.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 521.5 करोड़ रुपये हो गई है। कॉन्सटेंट करेंसी आय के आधार पर वृद्धि 0.7% दर्ज हुई है। कंपनी ने 15 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 6653 की वृद्धि हुई है। कंपनी को तिमाही आधार पर मिला ऑर्डर 53.4 करोड़ डॉलर से बढ़कर 60.3 करोड़ रुपये हो गया है। एट्रिशन रेट 10.1% से बढ़कर 10.6% हो गया है। लगातार तीसरी तिमाही में मार्जिन में बढ़ोतरी रही है।

कम्युनिकेशन कारोबार में 2.7%, हाई टेक ऐंड मीडिया कारोबार में 5.7% की वृद्धि हुई है। मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में 4% की गिरावट देखी गई है। बीएफएसआई सेगमेंट में 2.4%, रिटेल, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में 5.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हेल्थकेयर ऐंड लाइफ साइंसेज कारोबार में 1.8% की गिरावट देखी गई है वहीं बाकी दूसरे कारोबार में 7.8% की वृद्धि देखी गई है। वहीं क्षेत्रवार वृद्धि का आंकड़ा देखें तो अमेरिका में 0.7% की गिरावट दिखी है। यूरोप में वृद्धि तिमाही आधार पर 4.6% रही, वहीं बाकी के बचे देशों में 5% की वृद्धि दर्ज हुई है। टेक महिंद्रा का शेयर 0.79% चढ़ कर 1701.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!