शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेनसोल इंजीनियरिंग के कंसोर्शियम को ग्रीन हाइड्रोजन स्टील इकाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला

जेनसोल इंजीनियरिंग और मैट्रिक्स के कंसोर्शियम को स्टील इकाई बनाने के लिए ऑर्डर मिला है। खास बात यह है कि यह देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित होने वाली इकाई होगी।

 इस प्रोजेक्ट पर करीब 321 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस कुल रकम में से 50 फीसदी रकम आर्थिक सहायता के तौर पर केंद्र सरकार से मिलेगी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक जेनसोल इंजीनियरिंग और मैट्रिक्स गैस ऐंड रिन्यूएबल्स के कंसोर्शियम को एक प्रोजेक्ट सौंपा गया है। कंसोर्शियम को भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन पावर्ड स्टील यूनिट विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी का शेयर 1.65% चढ़ कर 811 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। आपको बता दें कि यह प्रोजेक्ट उन तीन पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसे नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत मंजूरी दी गई है। इस इकाई की उत्पादन क्षमता 50 टन रोजाना की होगी। सोमवार को कंपनी का शेयर 2.27 फीसदी गिर कर 805.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख