शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टूब्रो ने पेश किए शानदार नतीजे, मुनाफा 5%, आय 21% बढ़ी

इन्फ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलेडिटेड आधार पर मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 3222 करोड़ रुपये से बढ़कर 3395 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

 वहीं आय में 21% की बढ़त देखने को मिली है। आय 51,024 करोड़ रुपये से बढ़कर 61,555 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी मुनाफा में भी 13% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 5632 करोड़ रुपये से बढ़कर 6362 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन में मामूली गिरावट दिखी है। मार्जिन 11% से घटकर 10.3% के स्तर पर आ गया है। कंपनी को मिलने वाले नए ऑर्डर में 10% की कमी आई है और यह घटकर 80,000 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। कंपनी का कुल ऑर्डरबुक पहली बार 5 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। छोटी अवधि में ऑर्डर पाइपलाइन 8 लाख करोड़ रुपये के करीब है। कंपनी की कुल आय में अंतरराष्ट्रीय कारोबार की आय 52% है।  

(शेयर मंथन, 2 नवंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख