शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sunpharma) ने किया टैरो (Taro) पर नियंत्रण

दवा क्षेत्र की कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) ने इजरायल की दवा कंपनी टैरो फार्मास्युटिकल्स (Taro Pharmaceutical) का सौदा पूरा कर लिया है।

कंपनी ने टैरो में अपनी सब्सीडियरी कंपनियों के जरिये 48.7% हिस्सेदारी ले ली है और टैरो का कंपनी में वोटिंग राइट्स 65.8% है।
इसी के साथ टैरो के प्रमोटरों के साथ चल रहा सन फार्मा का विवाद भी खत्म हो गया है। इजरायल की सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों सन फार्मा के पक्ष में फैसला सुनाया था। दरअसल बहुमत की हिस्सेदारी के बावजूद टैरो के प्रमोटर कंपनी का नियंत्रण सन फार्मा को नहीं दे रहे थे।
टैरो का सौदा पूरा होने की खबर से सन फार्मा के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1984.70 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 9:36 बजे यह 2.29% की मजबूती के साथ 1969.95 रुपये पर है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 1925.90 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!