शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के इंजेक्शनों को मंजूरी

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से दो इंजेक्शनों को अंतिम स्वीकृति मिल गयी है।

कंपनी के एम्पीसिलीन तथा सल्बैक्टम इंजेक्शनों को यूएसएफडीए (USFDA) से अंतिम मंजूरी प्राप्त हो गयी है। इसके साथ ही अब अरबिंदो फार्मा की कुल 126 दवाओं को अमेरिकी एफडीए की स्वीकृति हासिल हो चुकी है। इनमें से 97 दवाओं को अंतिम स्वीकृति और 29 दवाओं को अस्थायी स्वीकृति मिली है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में अरबिंदो फार्मा के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 1069.85 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 2:32 बजे यह 1.47% की तेजी के साथ 1063.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!