अादित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने बेची सहायक कंपनी में हिस्सेदारी
अादित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने अपनी सहायक कंपनी बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस में 23% हिस्सेदारी 1,664 करोड़ रुपये में बेच दी है।
अादित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने अपनी सहायक कंपनी बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस में 23% हिस्सेदारी 1,664 करोड़ रुपये में बेच दी है।
नेस्ले इंडिया (Neslte India) ने जानकारी दी है कि केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) ने कंपनी के विवादित उत्पाद मैगी के 29 नये नमूनों की जाँच के बाद सभी नमूनों को पास कर दिया है।
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन पेट्रोनेट सीसीके में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी।
टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) ने अपनी सहायक कंपनी टीटीके ब्रिटिश होल्डिंग्स के जरिये सिलम्पोस यूके के 100% इक्विटी शेयर खरीद लिये हैं।
एक बड़े सौदे से अदाणी इंटरप्राइसेज (Adani Enterprises) के 20 लाख शेयरों में लेन-देन हुई है।
ल्युपिन और नोवार्टिस हेल्थकेयर के साथ सह विपणन समझौता किया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि सरकार कपास बीज के मूल्यों में नियमन जारी रखेगी।
मार्च में कैर्न इंडिया का तेल उत्पादन पिछले साल के मुकाबले 9% की गिर कर 197,039 हो गया है।
लायका लैब्स (Lyka Labs) की सहायक कंपनी लायका हेल्थकेयर ने दो नये मार्केटिंग विभागों की शुरुआत की है।
मार्च में टाटा मोटर्स ग्रुप की वैश्विक बिक्री पिछले साल के मुकाबले 11% बढ़ कर 118,750 हो गयी है।
ऑर्किड फार्मा (Orchid Pharma) को अपने अलाथुर, तमिलनाडु स्थित सक्रिय दवा सामग्री उत्पाद संयंत्र के लिए यूएसएफडीए से सफल निरीक्षण रिपोर्ट मिली है।
टाटा स्टील की कुल स्टील बिक्री 9.06% बढ़ कर 9.543 टन हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 8,750 टन स्टील की बिक्री की थी ।
सीएमआई (CMI) ने हाल ही में जनरल केबल एनर्जी से खरीदे गये संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।
बीएचईएल (BHEL) को एनटीपीसी (NTPC) से बिजली उपकरणों की आपूर्ति के लिए 3,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
सुजलॉन एनर्जी को ग्रीनको ग्रुप से 105 मेगावाट का ऑर्डर मिला है।
जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) को शारदा माइंस से लोह अयस्क ले जाने की मंजूरी मिल गयी है।