डॉ. रेड्डीज पर गड़बड़ी के आरोप, शेयर की जोरदार पिटाई
डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr. Reddy’s Laboratories) के शेयरों की आज जबरदस्त पिटाई हुई है। लुंडिन लॉ पीसी (Lundin Law PC) नाम की फर्म ने डॉ. रेड्डीज के खातों में गड़बड़ी होने के गंभीर आरोप लगाये, जिसके बाद शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की गयी।
प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने निवेशकों के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी छमाही में मार्जिन पहले से कमजोर रहने की चेतावनी दी है, जिसके बाद मंगलवार के कारोबार में इसका शेयर लगातार कमजोर बना रहा।
देश के सबसे बड़े निजी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने जीवन बीमा के क्षेत्र में प्रूडेंशियल के साथ अपनी साझा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (ICICI Prudential Life Insurance Company) की 6% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
साल 2015-16 की दूसरी तिमाही में नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO) का मुनाफा 34% घट कर 226.14 करोड़ रुपये रह गया है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के कारोबारी नतीजों को आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने कामकाजी स्तर पर अपने अनुमानों से कमजोर बताया है।
नेस्ले इंडिया (Nestle India) के नूडल्स ब्रांड मैगी (Maggi) ने दोबारा बाजार में दस्तक दे दी है। देश के आठ राज्यों को छोड़ अन्य सभी राज्यों में आज सोमवार से मैगी की बिक्री शुरू हो रही है।
देश के सबसे बड़े व्यावसायिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे बाजार विश्लेषकों के अनुमानों से बेहतर रहे हैं।
देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किये हैं।
तेल-गैस क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil And Natural Gas Corporation) ने आज अनुमानों से कमजोर तिमाही नतीजे पेश किये हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के तिमाही मुनाफे में भारी गिरावट आयी है, जिसके बाद आज इसके शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।