बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 57 अंक ऊपर
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 23 मई को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 23 मई को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज सोमवार 23 मई को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में पावर ग्रिड (Power Grid) और मारुति (Marutil) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में वोल्टास (Voltas) के शेयर खरीदने और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज सोमवार 23 मई को एकदिनी कारोबार में ओएनजीसी (Union bank) मई कॉल और एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) मई कॉल का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार 23 मई को एकदिनी कारोबार में एसीसी (ACC) में बिकवाली और यूपीएल (UPL) में खरीदारी की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार 23 मई के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए आईडिया सेलुलर (Idea Cellular) में खरीदारी और लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) में बिकवाली की सलाह दी है।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार को एकदिनी कारोबार के लिए आईटीसी (ITC), अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma), कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank), सिसल लॉजिस्टिक्स (Sical Logistics) और डिश टीवी इंडिया (Dish TV India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 23 मई को एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान का सूचकांक निक्केई लाल निशान पर है।
एके कैपिटल (AK Capital) के तिमाही और सालाना लाभ में बढ़त हुई है।
सॉलिटेयर मशीन टूल्स (SOLITAIRE MACHINE TOOLS) के तिमाही और सालाना लाभ में मामूली बढ़त हुई है।
फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 183.48% बढ़ कर 78.47 करोड़ रुपये हो गया है।
आईटीसी (ITC) नए क्षेत्र विशेष उत्पादों और नयी श्रेणियों में प्रवेश करने के साथ ही अपने खाद्य उत्पादों का विस्तार करेगी।
खबरों के अनुसार ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) 3,000 करोड़ रुपये के टीयर-II बॉंड जारी करेगा।
वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में पनामा पेट्रोकेम का लाभ 11.02% घट कर 4.84 करोड़ रुपये हो गया है।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी कुल 300 करोड़ रुपये मूल्य के सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।
बॉम्बे रेयॉन फैशंस का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी में 44.11% बढ़ कर 10.29 करोड़ रुपये हो गया है।