हैवेल्स इंडिया (Havells India) सहायक कंपनियों का हिस्सा बेचेगी, शेयर उछला
हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने आज घोषणा की कि उसकी 100% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी हैवेल्स होल्डिंग्स ने हैवेल्स सिल्वेनिया माल्टा बीवी (Havells Sylvania Malta BV) के 80% शेयर शंघाई फीलो एकॉस्टिक्स (Shanghai Feilo Acoustics) को बेचने का समझौता किया है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज गुरुवार को तकनीकी रिपोर्ट में टीसीएस (TCS) और स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने गुरुवार के वायदा कारोबार में एकदिनी (Intraday) सौदों के लिहाज से आज स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) और आईडीएफसी (IDFC) को चुना है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए बायोकॉन (Biocon) में खरीदारी और टाटा स्टील (Tata Steel) में बिकवाली की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने आज गुरुवार 10 दिसंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के शेयरों में बिकवाली करने की सलाह दी है।