छोटी से मध्यम अवधि के लिए सिमी भौमिक के चुनिंदा शेयर
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने छोटी से मध्यम अवधि के लिए एसकेएस माइक्रो (SKS Micro) और कोल इंडिया (Coal India) में खरीदारी की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने छोटी से मध्यम अवधि के लिए एसकेएस माइक्रो (SKS Micro) और कोल इंडिया (Coal India) में खरीदारी की सलाह दी है।
30 जून को समाप्त हुई पहली तिमाही में माइंडट्री ने 138.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही के 129.4 करोड़ रुपये की तुलना में 6.8% ज्यादा है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार के लिए प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries), केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries), सन फर्मा एडवांस (Sun Pharma), वोकहार्ट (Wockhardt) और टाटा मोटर (Tata Motors) में खरीदारी की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए वोकहार्ट (Wockhardt) और यूपीएल (UPL) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को अच्छी तेजी रही, जिसमें नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर आ गया।
केंद्र सरकार की ओर से समग्र विदेशी निवेश सीमा को मंजूरी दिये जाने के बाद आज भारतीय बाजार तीन महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया। उत्साहित निवेशकों ने जम कर खरीदारी की।
टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में आज करीब 2% की बढ़त देखने को मिली। टाटा स्टील की ब्रिटेन ईकाई में मजदूरों से चल रहे विवाद के सुलझने के चलते आज टाटा स्टील के शेयर में यह तेजी आयी है।
मंत्रिमंडल ने आज विदेशी पोर्टफोलिओ निवेश (Foreign Portfolio Investment - FPI) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign Direct Investment - FDI) के लिए एक सम्रग विदेशी निवेश सीमा को मंजूरी दे दी है।
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने भारतीय रेलवे को डीजल की आपूर्ति करना शुरू कर दिया है। अब तक रेलवे को डीजल की आपूर्ति सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा ही जाती थी।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि निचले भावों पर मैंथा तेल (Mentha oil) में मांग निकलने से इनकी कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि हाल ही के दिनों में हल्दी काफी टूट चुकी है इसलिए आने वाले समय में इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिल सकती है।
जीरा (Jeera) के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि इस वर्ष जीरा के उत्पादन में कमी की रिपोर्ट को देखते हुए दीर्घावधि में बाजार कीमतों में तेजी बने रहने का अनुमान है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है जुलाई में वर्षा की मात्रा में कमी आने के चलते कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल सकती है।
गुरुवार को थर्मैक्स (Thermax) के शेयर में 4% तक की तेजी देखने को मिली है। थरमैक्स द्वारा फर्स्ट एनर्जी (First Energy) का 33% हिस्सा अधिग्रहित करने के चलते ये तेजी देखी जी रही है।
गुरुवार को पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) के शेयर में 7% तक की उछाल देखने को मिली है। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि रूस की सरकार ने मेक इन इंडिया के लिए नौसैनिक युद्धपोत सौदे के तहत पीपावाव शिपयार्ड (Pipavav Shipyard) को चुना है।
भारतीय बाजार में बुधवार की मजबूती के बाद आज लगातार दूसरे दिन भी तेजी बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है।