रिलायंस कम्युनिकेशंस ने एफसीसीबी वापस खरीदे
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सौ जीरो कूपन फॉरेन करंसी कनवर्टिबल बांड (एफसीसीबी) यानी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड छूट (डिस्काउंट) पर वापस खरीदे हैं। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि इन एफसीसीबी में से प्रत्येक का मूल्य एक लाख अमेरिकी डॉलर है, यानी इसके लिए लगभग 48.77 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं और इस वापसी खरीद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से पहले ही अनुमति हासिल कर ली गयी है।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार ग्यारह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। खबर है कि महाराष्ट्र सरकार ने मेतास इन्फ्रा को दिये गये करीब 480 करोड़ रुपये के ठेकों को रद्द कर दिया है।
राजीव रंजन झा
अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल
भारती एयरटेल के लाभ में 42% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 2017.29 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 1419.84 करोड़ रुपये था। यदि कंसोलिडेटेड नतीजों की बात करें, तो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के लाभ में 38% की बढ़ोतरी हुई है और यह साल 2007 की इसी तिमाही के 1428.5 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 1976.41 करोड़ हो गया है। बीएसई में आज सुबह 10.37 बजे कंपनी का शेयर भाव 4.6% की बढ़त के साथ 610.40 रुपये पर था।