निफ्टी, केनरा बैंक, स्ट्राइड्स फार्मा, बीईएमएल, यूनियन बैंक खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में गुरुवार (21 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), केनरा बैंक (Canara Bank) और स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए बीईएमएल (BEML), यूनियन बैंक (Union Bank) में खरीदारी की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (21 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals), जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda), देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।