इस सप्ताह विदेशी कारकों, तिमाही नतीजों से संकेत लेगा शेयर बाजार
भारत का शेयर बाजार बीते सप्ताह जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ और बाजार में बढ़त का सिलसिला आगे भी जारी रहने के आसार दिख रहे हैं।
भारत का शेयर बाजार बीते सप्ताह जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ और बाजार में बढ़त का सिलसिला आगे भी जारी रहने के आसार दिख रहे हैं।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में गुरुवार (14 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), टाटा स्टील (Tata Steel) और चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस (Cholamandalam Investment & Finance) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ऐक्सिस बैंक (Axis Bank), सेल (SAIL) को इसने 30 दिनों के लिए खरीदारी की सलाह दी है।
कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में कल 2.5% गिरावट दर्ज गयी है। साफ मौसम के कारण आवक बढ़ने कीमतों पर दबाव पड़ा है।
सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतों में कल 2% से अधिक की गिरावट हुई है। जमाखोरी को रोकने और कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए केंद्र ने तिलहन प्रति खाद्य तेलों पर स्टॉक सीमा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है।
उच्च स्तर पर टेक्निकल बिकवाली के कारण हल्दी वायदा (नवम्बर) की कीमतें कल 2% की गिरावट के साथ बंद हुई।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रह सकती है। कीमतों के 5,960-6,100 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
बेस मेटल की कीमतों में तेजी रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 765 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 754 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।
सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 48,300 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 47,740 रुपये पर सहारा रह सकता है। कीमतें यदि 47,600 रुपये के स्तर से ऊपर बनी रहती है तो खरीदारी बरकरार रह सकती है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (14 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए अरविंद (Arvind), सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिजन (Sona BLW Precision), नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (National Aluminium Company), जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रह सकती है। कीमतों के 6,000-6,100 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। यूरोप से एशिया तक की अर्थव्यवस्थाओं में ऊर्जा की कमी के बीच विश्व स्तर पर माँग में कमी आने की आशंका के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट हुई है।
बेस मेटल की कीमतों में तेजी रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 738 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 730 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।
सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 47,600 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 47,000 रुपये पर सहारा रह सकता है।
कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में कल मामूली गिरावट दर्ज गयी है। साफ मौसम के कारण आवक बढ़ने कीमतों पर दबाव पड़ा है।
निचले स्तर पर खरीदारी के कारण सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतों में कल 0.5% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
हल्दी वायदा (नवम्बर) की कीमतें कल एक दायरे में कारोबार करने के बाद सपाट बंद हुई। अब कीमतें 7,325 रुपये के सहारा के साथ 7,500 रुपये के स्तर तक बढ़त दर्ज कर सकती है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में बुधवार (13 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। बोदाल केमिकल्स (Bodal Chemical) को इसने 14 दिनों के लिए खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries) में खरीदारी की सलाह दी है।