सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी
सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 46,300 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 45,700 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 60,700 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 59,650 रुपये पर सहारा रह सकता है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (27 सितम्बर) के एकदिनी कारोबार के लिए आईनॉक्स लीजर (INOX Leisure), गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स (Gujarat Narmada Valley Fertilizers), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries), मनाली पेट्रोकेमिकल (Manali Petrochemicals) और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।