शुक्रवार 10 नवंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें
शुक्रवार को जीएसटी परिषद की बैठक के बाद परिषद के अहम सदस्य और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने जानकारी दी कि अब केवल 50 वस्तुओं पर ही 28 प्रतिशत की दर से वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा।
भारत 22 ईटीएफ (Bharat 22 ETF) में आवेदन की सलाह : ओम कैपिटल
ओम कैपिटल ने भारत 22 ईटीएफ (Bharat 22 ETF) के आने वाले न्यू फंड ऑफर (NFO) में आवेदन करने की सलाह दी है।
सोयाबीन में तेजी की संभावना - एसएमसी
सोयबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 2,840-2,910 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है।
मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के शुद्ध लाभ में 23.7% वृद्धि
पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले इस वर्ष की समान अवधि में मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के शुद्ध लाभ में 23.7% वृद्धि दर्ज की गयी है।
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अक्टूबर उत्पादन में हुआ इजाफा
साल दर साल आधार पर अक्टूबर में जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने स्वाधार फिनसर्व में बढ़ायी हिस्सेदारी
आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने स्वाधार फिनसर्व में अपनी शेयरधारिता 30% से बढ़ा कर 58.4% कर ली है।
आपूर्ति कम होने की संभावना से कच्चे तेल में बढ़त - एसएमसी
कच्चे तेल की कीमतों 3,650-3,750 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
बेस मेटल में मिले-जुले रुख की संभावना - एसएमसी
बेस मेटल में मिला-जुला कारोबार हो सकता है। तांबे की कीमतें 442-450 रुपये के दायरे मे कारोबार कर सकती हैं।
डॉलर में गिरावट से सोने (Gold) में तेजी - एसएमसी
सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है, जबकि डॉलर के कारोबार को मध्य-पूर्व के राजनीतिक संकट और अमेरिकी तथा उत्तर कोरिया के बीच तनाव से कीमतों को दिशा मिल सकती है।
लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 4,023 करोड़ रुपये के ठेके
4,023 करोड़ रुपये के ठेके मिलने से लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयर का रुख ऊपर की ओर है।
हल्दी में दबाव, इलायची और धनिया में गिरावट की संभावना - एसएमसी
हल्दी वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 6,890-7,190 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Standard Life Insurance) का आईपीओ 4.89 गुना ओवरसबस्क्राइब
गुरुवार को बंद हुए एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Standard Life Insurance) के आईपीओ इश्यू को 4.89 गुना ओवरसबस्क्राइब किया गया।
गूगल (Google) से वार्ता की खबर से उछला जस्ट डायल (Just Dial) का शेयर
जस्ट डायल (Just Dial) के शेयर में 14% से अधिक की मजबूती है।
एनटीपीसी (NTPC) ने शुरू की नयी परियोजना
सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने गुजरात के रोजमल में 50 मेगावाट की एक नयी विंड परियोजना का शुभारंभ किया है।
बाजार में सप्ताह के अंतिम दिन कमजोर शुरुआत
कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई।
अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के मुनाफे में 29% बढ़ोतरी दर्ज
साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के मुनाफे में 29% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।