शुक्रवार 22 सितंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद कहा कि हर समस्या का समाधान आखिर विकास में ही है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने शुरू की बॉन्ड इंडेक्स सीरीज
देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर बॉन्ड इंडेक्स सीरीज शुरू की है।
अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) करेगी छोटे ट्रकों पर 400 करोड़ रुपये का निवेश
चेन्नई स्थित ट्रक और बस निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) हल्के वाणिज्यिक वाहनों के नये समूह के लिए अगले 3 सालों में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बाजार में आयी जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 32,000 के नीचे फिसला
कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज आयी, जिससे सेंसेक्स 32,000 और निफ्टी 10,000 के नीचे बंद हुआ।
एनटीपीसी (NTPC) को शेयरधारकों ने दिखायी हरी झंडी
प्रमुख बिजली उत्पादक पीएसयू कंपनी एनटीपीसी (NTPC) को अपने शेयरधारकों की सहमति प्राप्त हुई है।
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में 3% से ज्यादा गिरावट
आज पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट आयी।
इन्फो एज (Info Edge) की चुकता पूँजी में हुई वृद्धि
इन्फो एज (Info Edge) की चुकता पूँजी 1,21,36,61,590 से बढ़ कर 1,21,51,61,590 रुपये हो गयी है।
बीएचईएल (BHEL) ने किया बोनस शेयर जारी करने का ऐलान
बीएचईएल (BHEL) ने बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) करेगा नयी इकाई स्थापित
खबरों के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) यूरोप में अपनी इकाई की स्थापना करेगा।
एनडीटीवी (NDTV) ने हिस्सा बेचने की अटकलों पर दी सफाई
पीवीआर (PVR) ने किया नये मल्टिप्लेक्स का शुभारंभ
पीवीआर (PVR) ने दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित चाणक्य मॉल में एक नये मल्टिप्लेक्स का शुभारंभ किया है।
बीएसई (BSE) को मिल सकता है कमोडिटी एक्सचेंज के लिए लाइसेंस
खबरों के अनुसार बीएसई (BSE) को कमोडिटी एक्सचेंज (Commodity Exchange) के लिए दिसंबर तक लाइसेंस मिल सकता है।
विलय की खबरों के कारण उछला देना बैंक (Dena Bank) का शेयर
खबरों के अनुसार विजया बैंक (Vijaya Bank) का देना बैंक (Dena Bank) के साथ विलय हो सकता है।
18% से अधिक उछला आईटीआई (ITI) का शेयर
दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी आईटीआई (ITI) के शेयर में आज 18% से अधिक की मजबूती आयी है।
नये ब्रांड के शुभारंभ से चढ़ा आशापुरा इंटीमेट्स (Ashapura Intimates) का शेयर
आज आशापुरा इंटीमेट्स (Ashapura Intimates) का शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा।
रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) हुई 104 रुपये पर सूचीबद्ध
रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) के शेयर ने बीएसई पर 104 रुपये और एनएसई पर 102.7 रुपये पर शुरुआत की।