शुक्रवार 11 अगस्त : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें
खबर है कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज (BRD Medical College) में गुरुवार की रात से ऑक्सीजन की आपूर्ति में रुकावट आने के कारण 30 से अधिक मासूमों और अन्य मरीजों ने दम तोड़ दिया है। हालाँकि उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि मौतें इस कारण से नहीं हुई हैं।
इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी
आज इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।
अंतिम दिन भी गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 1 महीने के निचले स्तर पर बंद
कारोबारी सप्ताह के अंतिम शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार पाँचवे दिन भी गिरावट दर्ज की गयी।
ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) को हुआ 486.2 करोड़ रुपये का घाटा
2017 की अप्रैल-जून तिमाही में ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) को 486.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
टीवीएस मोटर (TVS Motor) के राजस्व और मुनाफे में वृद्धि
साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) के मुनाफे में 6.8% बढ़त हुई।
एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को मिला ठेका, शेयर कमजोर
एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से ठेका मिला है।
कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शुद्ध मुनाफे में 65% गिरावट दर्ज
साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के मुनाफे में 65% गिरावट आयी है।
मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) ने तय की रिकॉर्ड तिथि
मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) ने 23 अगस्त को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने किये 8.88 करोड़ शेयर आवंटित
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने वरीयता के आधार पर केंद्र सरकार को 8.88 करोड़ शेयर आवंटित किये हैं।
पीवीआर (PVR) ने किया 2 मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ
पीवीआर (PVR) ने पुणे में कुमार पेसिफिक मॉल में 2 मल्टीप्लेक्स शुरू किये हैं।
बायोकॉन (Biocon) ने की नयी सहायक कंपनी स्थापित
बायोकॉन (Biocon) ने मलेशिया में बायोकॉन हेल्थकेयर एसडीएन नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।
कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) का शेयर मामूली बढ़त के साथ हुआ सूचीबद्ध
आज कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) का शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध हुआ।
एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) के मुनाफे में 83.5% की जोरदार गिरावट
एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
यूको बैंक (UCO Bank) ने भारत सरकार को किये शेयर आवंटित
यूको बैंक (UCO Bank) ने भारत सरकार को 30.7 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
हैथवे केबल (Hathway Cable) को इस बार हुआ लाभ
हैथवे केबल (Hathway Cable) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
स्पाइसजेट (Spicejet) के मुनाफे में 18% बढ़ोतरी
साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) के मुनाफे में 18% बढ़ोतरी हुई है।