एशियाई बाजारों में तेजी, निक्केई (Nikkei) में 2.45% की बढ़त
गुरुवार को शरुआती कारोबार एशियाई बाजारों तेजी देखी जा रही है। सभी सूचकांक हरे निशान पर है।
गुरुवार को शरुआती कारोबार एशियाई बाजारों तेजी देखी जा रही है। सभी सूचकांक हरे निशान पर है।
कल बुधवार को अमेरिकी बाजार में फाइनेंशियल शेयरों में तेजी दिखी, जिसके बाद अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुए।
बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेत, बेहतर मॉनसून के अनुमान और उम्मीद से बेहतर आये आर्थिक आँकड़ों से बाजार को सहारा मिला।
बाल फार्मा (Bal Pharma) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी 10 रुपये प्रति 13 लाख इक्विटी शेयर तरजीही आधार पर आवंटित करेगी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने अधिसूचित किया है कि जे.कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (J.kumar Infraprojects) में विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा विदेशी शेयरधारिता अनुज्ञेय सीमा पार कर चुकी है।
टाटा एआईए लाइफ को एऑन सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता पुरस्कार मिला है।
शोपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने बताया है कि कंपनी ने उम्मीद से कम व्यापार और कम मुनाफे के कारण मालवीय नगर, जयपुर में अपना होमस्टॉप स्टोर बंद कर दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फिक्स्ड मैच्यौरिटी प्लान सीरीज 78 प्लान z को बाजार में उतारा है।
बॉश (Bosch) ने दक्षिण भारत में अपना विस्तार करने के लिए तिरुपुर, तमिलनाडु में विशेष ब्रांड स्टोर खोला है।
रतन इंडिया की सहायक कंपनी यारो इन्फ्रास्ट्रक्चर को कर्नाटक में 50 मेगावाट सोलर परियोजना का ठेका मिला है।
मौसम विभाग और स्कायमेट के अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी के बाद रुरल क्षेत्रों के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।
ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने एमसीएलआर में 0.15% की कटौती की है।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने एडीएफसी फिक्स्ड मैच्यौरिटी प्लान्स सीरीज 36 के तहत एचडीएफसी फिक्स्ड मैच्यौरिटी प्लान 1104 डी को बाजार में उतारा है।
मौसम विभाग और स्कायमेट के अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी के बाद ऑटो कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।
एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (l&T Finance Holdings) की सहायक कंपनी एलऐंडटी फाइनेंस सुरक्षित, प्रतिदेय और गैर परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 750 करोड़ रुपये जुटायेगी।
सिप्ला (Cipla) ने बीएसई को बताया है कि इसकी सहायक कंपनी सिप्ला हेल्थ के निदेशक मंडल की कल मंगलवार को हुई बैठक में कंपनी के शेयर आवंटित कर दिये गये हैं।