राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार के लिए बायोकॉन (Biocon), जस्ट डायल (Just Dial), सुवेन (Suven), टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स (TVS Electronics) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार 29 मार्च को एकदिनी कारोबार में टाटा केमिकल (Tata Chemical) में खरीदारी और केनरा बैंक (Canara Bank) में बिकवाली में की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज मंगलवार 29 मार्च को एकदिनी कारोबार में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) मार्च कॉल और एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) मार्च कॉल के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार 29 मार्च के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में खरीदारी और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) में बिकवाली की सलाह दी है।