बुधवार को फिसला अमेरिकी बाजार, येलेन ने दिये दरों में वृद्धि के संकेत
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरुआत की थी, मगर इसके बाद यह कमजोर हो गया। फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन ने टिप्पणी की है कि दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी एक जीवंत संभावना है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 05 नवंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) में बीपीसीएल (BPCL) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।
आज बुधवार के कारोबार में गेल इंडिया (Gail India) के शेयर में पूरे दिन कमजोरी का आलम रहा। प्राकृतिक गैस क्षेत्र की इस प्रमुख भारतीय कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे पेश किये थे, जिनमें मुनाफे में भारी गिरावट आयी है।
बिजली संप्रेषण क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation Of India) ने 2015-16 की दूसरी तिमाही में 1,448.04 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन मुनाफा दर्ज किया है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) का घाटा 2015-16 की दूसरी तिमाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले आधे से भी कम रह गया है।