कोल इंडिया (Coal India) जमा करें : प्रभुदास लीलाधर
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों को जमा करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जून 2015 में खत्म तिमाही में कंपनी का मुनाफा उम्मीद से थोड़ा कम रहा है।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज (SMC Global Securities) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में शुक्रवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए वोकहार्ट (wockhardt) के 1700 रुपये का अगस्त कॉल ऑप्शन को और इन्फोसिस (Infosys) के 1600 के अगस्त कॉल ऑप्शन को खरीदने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M ) और मारुति (Maruti) खरीदने की सलाह दी है।