आईडीबीआई बैंक के लाभ में 26.6% की वृद्धि
आईडीबीआई बैंक के लाभ में 26.6% की वृद्धि हुई है। बैंक का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 222.63 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 175.84 करोड़ रुपये रहा था। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में बैंक को 3513.33 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में बैंक की आय 2450.67 करोड़ रुपये रही थी।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार बारह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज शुक्रवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 90.65 रुपये तक चला गया। मेतास इन्फ्रा के शेयरों के लोअर सर्किट छूने का यह सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था, जो अब तक नहीं रुका है।
राजीव रंजन झा
पी के अग्रवाल, प्रेसिडेंट (रिसर्च) बोनांजा पोर्टफोलिओ