बैंकिंग शेयरों में बढ़त
भारतीय शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में बढ़त का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 12.34 बजे बैंकिंग सूचकांक में 3% से अधिक की मजबूती है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की थी। यदि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बात करें, तो इस समय देना बैंक में 13.4%, विजया बैंक में 8.5%, यूको बैंक में 7%, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में 4.9%, इंडियन ओवरसीज बैंक में 4.2% और एसबीआई में 3%की मजबूती है।
राजीव रंजन झा
सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी
शेयर बाजारों में आज के कारोबार में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 11.30 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.91% की उछाल के साथ 257.95 रुपये पर था, जबकि सेंसेक्स में करीब 2% की बढ़त थी। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपनी बहुप्रतीक्षित जीएसएम सेवा की शुरुआत रविवार को मुंबई में कर दी।