एचसीएल टेक्नोलॉजीज और कोलगेट पाल्मोलिव बेचें, एचडीएफसी बैंक खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (26 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) और कोलगेट पाल्मोलिव इंडिया (Colgate-Palmolive (India) Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (26 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए खादिम इंडिया (Khadim India Ltd), इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank), जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (General Insurance Corporation of India Ltd), टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi Ltd) और दीपक फर्टिलाइजर्स ऐंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्प (Deepak Fertilisers and Petrochemicals Corp Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।