शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Dhanlaxmi Bank Ltd Share Latest News : स्टॉक में चल रहा करेक्शन, ट्रेलिंग स्टॉप लॉस लगाकर मुनाफा बचायें

सुशील आनंद : मेरे पास धनलक्ष्मी बैंक के 500 शेयर 25 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करना चाहिये?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में 35 रुपये के आसपास एक चक्र पूरा हुआ था, जिसके सापेक्ष करेक्शन शुरू हो चुका है। ये करेक्शन 27 रुपये से लेकर 24 रुपये के स्तर तक जा सकता है। मेरे हिसाब से इसे 27 रुपये के नीचे नहीं जाना चाहिये, फिर भी अगर ये जाता है तो इसका स्ट्रक्चर सकारातमक रहेगा। ये स्टॉक जब तक 23 रुपये के नीचे नहीं फिसलता है, तब तक इसके करेक्शन पूरा कर वापसी की उम्मीद बनी रहेगी। इस स्तर पर आपको ट्रेलिंग स्टॉप लगाना उचित रहेगा।

(शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!