निफ्टी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अरबिंदो फार्मा और फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स ट्रावनकोर खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (12 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services Ltd), अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma Ltd) और फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स ट्रावनकोर (Fertilisers And Chemicals Travancore Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स ट्रावनकोर के स्टॉक में सोमवार (11 सितंबर) के भाव पर पोजीशन लेने की सिफारिश की गयी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (12 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए बायोकॉन (Biocon Ltd), मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers Ltd), इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation Ltd), ऐक्सिस बैंक (Axis Bank Ltd) और सोना बीएलडब्लू प्रिसीजन फॉर्जिंग्स (Sona BLW Precision Forgings Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।