शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Dreamfolks Services Ltd Share Latest News : स्टॉक का मूल्यांकन सहज नहीं, तिमाही नतीजों पर रखें नजर

प्रवीण सिंह झाला : ड्रीमफोक्स सर्विसेज लंबी अवधि के लिए खरीदना चाहता हूँ, उचित सलाह दें।

Expert Shomesh Kumar : ये कंपनी और इसका कामकाज मुझे काफी पसंद है, लेकिन इसके तिमाही नतीजे अच्छे नहीं आये थे। इसके मूल्यांकन को लेकर मैं सहज नहीं हूँ, ये स्टॉक मुझे 400 रुपये के आसपास सही लगता है। हो सकता है कि एक-दो तिमाही के नतीजों के बाद इसके मूल्यांकन सही स्तरों पर बैठ जायें। इसलिए मुझे लगता है कि इसमें भी अभी इंतजार करना सही रहेगा। मुझे लगता है कि इसमें जब तक 480 वाला निचला स्तर बना हुआ है तब तक इसमें उम्मीद देने वाली रैली आ सकती है।

(शेयर मंथन, 11 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख