कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस में जहां 130 अंकों की तेजी दिखी वहीं नैस्डैक में 70 अंकों की गिरावट रही। एसऐंडपी (S&P) 500 सपाट बंद हुआ। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की सुस्त शुरुआत हुई।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (20 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet), जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless), सीएंट (Cyient), सीएट (Ceat) और अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।