शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sanofi India Stock में निवेश करें या अभी सावधान रहें? - शोमेश कुमार

मनीष पटेल, सूरत : सनोफी इंडिया (Sanofi India) को 5700 रुपये पर छोटी अवधि के लिए खरीदना कैसा रहेगा?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : सनोफी इंडिया में बहुत लंबे समय से जागा है, यही वजह है कि इसका करेक्शन भी उतना लंबा चला है। एमएनसी फार्मा में ये स्टॉक एक अच्छा ब्रांड माना जाता है। अगर आप इस स्टॉक में ट्रेड करना चाहते हैं तो 5300 रुपये को आधार मान लीजिये। लेकिन इस स्टॉक के 200 डीएमए यानी 6000 रुपये के स्तर की चुनौती काफी बड़ी है। इस स्तर के ऊपर ये बंद होने लगेगा तो इसमें ऊपर का ट्रेंड वापस आने लगेगा।

#sanofiindiashare #sanofiindiasharelatestnews #sanofiindiasharenews #sanofiindiashareanalysis #sanofiindiashareprice #sanofiindiasharetarget #sanofiindiasharedividend #sanofiindia #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 09 मार्च 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!