भारती एयरटेल और ओएनजीसी खरीदें, एचसीएल टेक्नोलॉजीज बेचें: रिलायंस सिक्योरिटीज
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (27 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation) के शेयर खरीदने, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (27 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए टाटा मोटर्स (Tata Motors), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज (DrReddys Laboratories), सीएट (Ceat) और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।