मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार शानदार तेजी के साथ बंद
वैश्विक बाजारों से दमदार संकेत देखने को मिले। महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद अमेरिकी बाजार में ढाई साल की सबसे बड़ी तेजी देखी गई। डाओ जोंस पर 1200 अंकों का बड़ा उछाल रहा, वहीं नैस्डैक में 7.5% की तेजी देखी गई। वहीं एसऐंडपी (S&P) 500 में भी 5.5% का दमदार उछाल देखा गया।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (11 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए सम्वर्धन मदरसन इंटरनेश्नल (Samvardhana Motherson International), टोरेंट पावर (Torrent Power), जुबिलेंट इनग्रेविया (Jubilant Ingrevia), हैवेल्स इंडिया (Havells India) और सेंचुरी प्लाईबोर्ड (Century Plyboards) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।