शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा ने अमेरिका में कॉन्ट्रासेप्टिव दवा लॉन्च की

ग्लेनमार्क की ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव दवा को अमेरिका में मंजूरी मिल गयी है जिसके साथ ही कंपनी ने इस दवा को अमेरिकी बाजार में उतार दिया है।

ग्लेनमार्क जेनेरिक लिमिटेड की सब्सिडियरी ग्लेनमार्क जेनेरिक्स यूएसए के मुताबिक आज मिली मंजूरी के साथ नई दवा ओरल कान्ट्रासेप्टिव मार्केट में उनकी 10वीं दवा होगी जिसके लिए कंपनी को अमेरिकी एफडीए द्वारा वितरण के लिए अधिकृत किया गया है। ग्लेनमार्क की तुरंत ही इसका निर्यात शुरू करने की योजना है।

नई दवा टेवा वूमेन्स हेल्थ की कान्ट्रासेप्टिव दवा सिजनिक का जेनिरिक संस्करण है। 2014 में सिजनिक की सालाना बिक्री 15.9 करोड़ डॉलर की थी। ग्लेनमार्क जेनेरिक, ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सिडियरी है जिसके पास 94 उत्पादों का अमेरिकी में वितरण के लिए मंजूरी है। (शेयर मंथन 25 फरवरी 2015)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख