शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने 50% तक घटाये 3जी और 4जी इंटरनेट सेवा के दाम

मंगलवार को आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने 3जी और 4जी नाइट सर्फिंग डाटा के दामों में 50% तक की कटौति की है।

इसके बाद आइडिया के उपभोक्ता अब 125 रुपये में 1 जीबी डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने 115 रुपये वाले ‘डे ऐंड नाइट ट्विन’ प्लान की भी शुरुआत की है, जिसमें कुल 500 एमबी डाटा (250 एमबी रात और 250 एमबी दिन के लिए) प्रति माह दिया जायेगा, जो कि 40 जीबी तक चलेगा।
बीएसई में आइडिया सेलुलर का शेयर मंगलवार के 111.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 111.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 111.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 109.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 2 बजे कंपनी का शेयर 0.65 रुपये या 0.58% की गिरावट के साथ 110.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख