शेयर मंथन में खोजें

इंटेलेक्ट डिजाइन अरेना (Intellect Design Arena) के निदेशक मंडल की हुई बैठक

इंटेलेक्ट डिजाइन अरेना (Intellect Design Arena) ने बीएसई को आज अपने निदेशक मंडल की हुई बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी है।

कंपनी शेयरधारकों की आगामी सालाना आम बैठक में इक्विटी शेयर और/या दूसरी परिवर्तनीय प्रतिभूतियों को तरजीही या प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर या पब्लिक इश्यू द्वारा जारी कर के 300 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी लेगी। साथ ही उस बैठक में अधिकृत शेयर पूँजी को 55 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 75 करोड़ रुपये किये जाने पर भी शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
इंटेलेक्ट डिजाइन अरेना का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 0.10 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 212.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 217.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 210.50 रुपये तक गिरा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 302.65 रुपये और निचला स्तर 98.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख