शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए बनायी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने क्रैक टीम

सरकार द्वारा संचालित बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एक क्रैक टीम का गठन किया है।

बैंक ने 5 सहायक बैंको का अपने साथ विलय करने के विषय में एक रूपरेखा तैयार करने के लिए इस टीम का गठन किया है। सहयोगियों की देखरेख और सहायक बैंकों के विभाग के अंतर्गत गठित इस टीम के मुखिया प्रबंध निदेशक वी जी कन्नन हैं।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर शुक्रवार के 206.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 200.80 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे बैंक का शेयर 4.80 रुपये या 2.33% की गिरावट के साथ 201.40 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 291.85 रुपये और निचला स्तर 148.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख