शेयर मंथन में खोजें

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किया टाटा स्टील (Tata Steel) के अस्पताल का उद्घाटन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टाटा स्टील (Tata Steel) के एक नये अस्पताल का उद्घाटन किया है।

4.5 एकड़ में फैला टाटा स्टील का 100 बिस्तरों वाला यह सुपर स्पेशलिटी आई केयर हॉस्पिटल ओडिशा में गंजम जिले के समरझोला गाँव में स्थित है, जिसे तैयार करने में 42.3 करोड़ रुपये की लागत आयी है। इस अस्पताल की देखरेख तमिलनाडु स्थित शंकर आई हॉस्पिटल करेगा। अस्पताल में 5 ऑपरेशन थिएटर और 12 रोगी कमरों के अलावा 6 वार्ड भी हैं।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर शुक्रवार के 334.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 329.50 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 10.70 रुपये या 3.19% की गिरावट के साथ 324.25 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 364.15 रुपये और निचला स्तर 200.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख