शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) के कच्चे लोहे का उत्पादन बढ़ा

एनएमडीसी ने कच्चे लोहे के बिक्री और उत्पादन आँकड़े जारी कर दिया हैं।

चालू वित्त वित्त वर्ष के अप्रैल से जून तिमाही के दौरान कंपनी का उत्पादन 28% और बिक्री 17% बढ़ी है। कंपनी के अस्थायी आंकड़ों के मुताबकि जून 2016 महीने के दौरान कच्चे लोहे का कुल उत्पादन 76.3 लाख टन रहा और बिक्री 77.7 लाख टन रही है। छत्तीसगढ़ से जून में कच्चे लोहे का उत्पादन 4.85 लाख टन और बिक्री 4.94 लाख टन रही है। वहीं कर्नाटक में कच्चे लोहे का उत्पादन 2.78 लाख टन और बिक्री 2.83 लाख टन हुई है। बीएसई में एनएमडीसी के शेयर आज मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 96.85 रुपये पर खुले। पूर्वाहन करीब 10.03 बजे कंपनी के शेयर 0.25 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 96.50 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 38,160.24 करोड़ रुपये है। यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख