शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) करेगी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के बोर्ड की समिति की बैठक 15 जुलाई को होगी।

इस बैठक में 400 करोड़ रुपये मूल्य के रेटेड, सूचीबद्ध, असुरक्षित, प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर करने पर फैसला किया जायेगा, जिनकी पेशकश के लिए कंपनी इच्छुक है। गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों की तीसरी श्रृंख्ला जारी करने के लिए कंपनी को शेयरधारकों और निदेशक मंडल से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर मंगलवार को 484.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 486.00 रुपये पर खुला है। कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 489.60 रुपये और निचला स्तर 266.00 रुपये रहा है। करीब पौने 10 बजे यह 1.10 रुपये या 0.23% की बढ़त के साथ 485.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख