शेयर मंथन में खोजें

इस कंपनी का अधिग्रहण पूरा करेगी डाटामैटिक्स ग्लोबल (Datamatics Global)

डाटामैटिक्स ग्लोबल (Datamatics Global) ने बीएसई को बताया है कि यह एक कंपनी का पूरा अधिग्रहण करने के लिए तैयार है।

कंपनी ल्यूमिना डाटामैटिक्स की शेष 26.88% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कुल 33 करोड़ रुपये में करेगी। इसके लिए कंपनी ल्यूमिना डाटामैटिक्स के 10 रुपये प्रति वाले 59,902 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर खरीदेगी। डाटामैटिक्स ग्लोबल, ल्यूमिना डाटामैटिक्स की शेष हिस्सेदारी का अधिग्रहण 31 जुलाई या इससे पहले नकद भुगतान के जरिये करेगी।
बीएसई में डाटामैटिक्स ग्लोबल का शेयर मंगलवार को 60.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 62.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 77.75 रुपये और निचला स्तर 41.15 रुपये रहा है। करीब साढ़े 10 बजे यह 0.70 रुपये या 1.16% की मजबूती के साथ 61.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख