शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई करेगी ग्रैब ए ग्रब (Grab A Grub) का अधिग्रहण

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने ग्रैब ए ग्रब (Grab A Grub) का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रियल ग्रैब का अधिग्रहण अधिकतम 106 करोड़ रुपये के नकदी सौदे में करेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रियल 40 करोड़ रुपये तक का और निवेश करेगी और मार्च 2021 तक ग्रैब ए ग्रब का अधिग्रहण पूरा करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जानकारी दी है कि रिलायंस इंडस्ट्रियल सौदा पूरा होने पर ग्रैब की 83% हिस्सेदार बन जायेगी।
बता दें कि अक्टूबर 2014 में शुरू हुई ग्रैब एक रसद सेवा प्लेटफॉर्म कंपनी है। यह विभिन्न वर्टिकल के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम, एसेट-लाइट लॉजिस्टिक्स सेवाएँ प्रदान करती है। पिछले तीन वित्त वर्षों में कंपनी का कुल कारोबार क्रमश: 7.22 करोड़ रुपये (2015-16), 15.89 करोड़ रुपये (2016-17) और 28.39 करोड़ रुपये (2017-18) रहा है।
दूसरी तरफ बीते शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 4.85 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 1,226.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,77,564.16 करोड़ रुपये है, जो सभी सूचीबद्ध कंपनियों में सर्वाधिक है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,328.75 रुपये और निचला स्तर 881.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख