शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मिलाया कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी से हाथ

दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अमेरिका में स्थित कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी जूम वीडियो कम्युनिकेशंस (Zoom Video Communications) के साथ साझेदारी की है।

दोनों कंपनियों ने व्यवसायों के लिए एकीकृत संचार समाधान पेश करने के लिए हाथ मिलाया है। साझेदारी के जरिये कंपनियों को दुनिया भर में किसी भी स्थान से विभिन्न उपकरणों के माध्यम से वीडियो, ऑडियो और वेब पर कर्मचारियों को जोड़ने की क्षमता के साथ तेजी को बेहतर बनाया जायेगा।
गौरतलब है कि यह भारत की पहली उच्च गुणवत्ता वाली एकीकृत संचार सेवा होगी, जिसमें एचडी ऑडियो, वीडियो और वेब कॉन्फ्रेंसिंग के लिए प्लेटफॉर्म होगा।
बता दें कि 2011 में स्थापित की गयी जूम एक संचार सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनी है जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन मीटिंग, चैट और मोबाइल सहयोग को जोड़ता है।
दूसरी तरफ बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 308.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 313.80 रुपये पर खुला। सुबह सवा 10 बजे के करीब यह 2.95 रुपये या 0.96% की मजबूती के साथ 311.00 रुपये पर है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 429.00 रुपये और निचला स्तर 277.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख