शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने एलेसेंड्रो रीवा को किया नयी अमेरिकी इकाई का सीईओ नियुक्त

प्रमुख दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने एलेसेंड्रो रीवा (Alessandro Riva) को अमेरिका में स्थित अपनी नयी नवाचार कंपनी का सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया है।

रीवा 02 अप्रैल से अपना पद संभालेंगे। वे इस समय जिलीड साइंसेड के लिए ऑन्कोलॉजी थेरेपी और सेल थेरेपी कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।
बता दें कि इसी साल 14 फरवरी को ग्लेनमार्क फार्मा को अपने नवाचार कारोबार को अमेरिका में स्थित एक नयी कंपनी के रूप में अलग करने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिली थी।
एलेसेंड्रो ने कई वैश्विक कंपनियों में काम किया है, जिनमें नोवार्तिस, रौन-पौल्केन रोवर और एवेंटिस शामिल हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 603.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 600.50 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। सुबह 11 बजे के करीब यह 1.55 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 605.00 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,071.17 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 711.55 रुपये और निचला स्तर 483.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख