शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने पुणे में पेश की नयी आवासीय परियोजना "सेंट्रलीज"

20.7 अरब डॉलर वाले महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की रियल एस्टेट इकाई महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने पुणे में एक नयी आवासीय परियोजना "सेंट्रलीज" पेश की है।

लॉन्च होने के साथ कंपनी की नयी परियोजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। महिंद्रा लाइफस्पेस की नयी परियोजना पुणे के उपनगर पिंपरी के बीचोबीच स्थित है।
सेंट्रलीज 4.5 एकड़ में फैली है और इसकी 4 इमारतों में 400 से अधिक 1 बीएचके और 2 बीएचके अपार्टमेंट हैं। ये अपार्टमेंट 416.89 से 593.85 वर्ग फीट में हैं, जिनकी कीमत 47.56 लाख रुपये से शुरू है। गौरतलब है कि महिंद्रा लाइफस्पेस की यह परियोजना महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के पास पंजीकृत है।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 378.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 380.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 371.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 4.70 रुपये या 1.24% की कमजोरी के साथ 374.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,920.39 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 669.00 रुपये और निचला स्तर 365.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख