शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को विश्व इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाली दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) को विश्व इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाली दवा के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक (यूएसएफडीए) की मंजूरी मिल गयी है।

ल्युपिन को एटोरवास्टेटिन कैल्शियम टैबलेट (Atorvastatin Calcium Tablet) के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है, जो एक दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) के लिपिटर (Lipitor) का जेनेरिक संस्करण है।
एटोरवास्टेटिन कोलेस्ट्रॉल कम करने के काम आती है, जिसकी अमेरिका में पिछले साल बिक्री करीब 69.6 करोड़ डॉलर की रही थी। एटोरवास्टेटिन को दिल के दौरे का जोखिम कम करने, हृदय रोगियों में स्ट्रोक और मधुमेह कम करने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है।
इस बीच बीएसई में ल्युपिन का शेयर 791.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 799.80 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद करीब साढ़े 11 बजे यह 2.55 रुपये 0.32% की मजबूती के साथ 793.65 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 35,904.54 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 986.00 रुपये और निचला स्तर 723.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख