शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) के तीन और विमान जमीन पर, कुल संख्या हुई 28

नकदी संकट का सामना कर रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) को तीन और विमानों का संचालन रोकना पड़ा है।

कंपनी ने जानकारी दी कि पट्टा करार के तहत पट्टेदारों को विमानों के किराये का भुगतान न करने के कारण जेट एयरवेज के ये विमान अब जमीन पर खड़े हैं।
इसी वजह से फरवरी महीने से अब तक कंपनी को अपने कुल 28 विमान जमीन पर उतार चुकी है। वहीं जनवरी को मिल कर यह आँकड़ा 43 विमानों का है। इन दो विमानों के साथ जेट एयरवेज के करीब 25% से ज्यादा विमान सेवा से बाहर हो गये हैं।
जानकारों ने मार्च के अंत तक जेट एयरवेज के कुल 40 विमानों का संचालन रुकने की आशंका जतायी थी, मगर यह संभावना मार्च के पहले सप्ताह में ही पूरी हो गयी।
खबर है कि जेट एयरवेज ने कुछ विमानों का भुगतान न किये जाने पर पट्टेदारों से नोटिस के बाद और कुछ को स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण संचालन रोका है। साथ ही इसने कुछ विमान पट्टेदारों को लौटा भी दिये हैं।
इस बीच बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 243.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 237.80 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद करीब सवा 12 बजे यह 0.85 रुपये 0.35% की गिरावट के साथ 242.15 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,752.46 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 732.00 रुपये और निचला स्तर 163.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख