शेयर मंथन में खोजें

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) ने पठानकोट में किया ग्रीनफील्ड उत्पादन संयंत्र का शुभारंभ

प्रमुख पेय उत्पाद कंपनी वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) ने पठानकोट (पंजाब) में एक नये ग्रीनफील्ड उत्पादन संयंत्र का शुभारंभ किया है।

इस संयंत्र से कंपनी को ट्रॉपिकाना फ्रूट जूसों के डेयरी आधारित उत्पादों के लिए घरेलू (In-House) उत्पादन क्षमता मिलेगी, जिनमें कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक, एक्वाफिना पानी, गेटोरेड और लिप्टन आइस टी शामिल हैं। 41 एकड़ में फैला यह भारत में पहला संयंत्र है, जिसमें ये उत्पाद तैयार किये जा सकेंगे।
करीब 550 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए संयंत्र से करीब 5,000 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद जतायी गयी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को वरुण बेवरेजेज का शेयर 10.15 रुपये या 1.25% की गिरावट के साथ 802.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,652.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 849.00 रुपये और निचला स्तर 592.80 रुपये रहा है।
वरुण बेवरेजेज 1990 के दशक से पेप्सिको से जुड़ी हुई है और इसके स्वामित्व वाले ब्रांडों के तहत बेचे जाने वाले कार्बोनेटेड और गैर-कार्बोनेटेड पेय पदार्थों की दुनिया में सबसे बड़ी फ्रेंचाइजियों में से एक है।
कंपनी के पास नेपाल, श्रीलंका, मोरक्को, जाम्बिया और जिम्बाब्वे में पेप्सिको के उत्पादों के लिए भी अधिकार हैं। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख