शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 7,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।

प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये गये ये डिबेंचर कंपनी की पीपीडी-सीरीज जे हिस्सा हैं। 10 लाख रुपये प्रति वाले इन डिबेंचरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करेगी। 08 मार्च 2022 को मैच्योर होने वाले इन डिबेंचरों पर 8.30% की कूपन दर है।
डिबेंचरों पर रेटिंग की बात करें तो क्रिसिल ने इनके लिए क्रिसिल एएए/स्टेबल, आईसीआरए ने एएए/स्टेबल और केयर ने भी एएए/स्टेबल रेटिंग जारी की है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.25 रुपये या 0.26% की गिरावट के साथ 1,266.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,02,855.44 करोड़ रुपये है, जो सभी सूचीबद्ध कंपनियों में सर्वाधिक है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,328.75 रुपये और निचला स्तर 881.00 रुपये रहा है।
हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी एक सहायक कंपनी के लिए 2,180 करोड़ रुपये का प्रारंभिक भुगतान कर के नवी मुम्बई एसईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) से 4,000 एकड़ जमीन पट्टे पर ली है। एसईजेड की यह जमीन राज्य सरकार की मंजूरी के मुताबिक एक वैश्विक आर्थिक केंद्र तैयार करने के लिए दी गयी है, जहाँ डिजिटल क्षेत्र की इकाइयाँ स्थापित की जायेंगी। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख