शेयर मंथन में खोजें

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने किया शाखाओं के नेटवर्क का विस्तार

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपनी शाखाओं के नेटवर्क का विस्तार किया है।

बैंक ने अपनी एक नयी शाखा शुभारंभ किया है। सिटी यूनियन बैंक की नयी शाखा चेन्नई (तमिलनाडु) के कांचीपुरम में स्थित है। इसके साथ ही बैंक की कुल शाखाओं की नयी संख्या 631 हो गयी है। इस खबर का बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर दिखा है
बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 187.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 188.95 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर रहा है। करीब साढ़े 12 बजे बैंक के शेयरों में 1.00 रुपये या 0.53% की मजबूती के साथ 188.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 13,784.76 करोड़ रुपये है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सिटी यूनियन बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 207.15 रुपये और निचला स्तर 146.12 रुपये रहा है।
बता दें कि सिटी यूनियन बैंक को 1904 में कुंभकोणम बैंक नाम से शुरू किया गया था। बैंक ने शुरू में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक क्षेत्रीय बैंक की भूमिका को प्राथमिकता दी थी। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख