शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीवीएस मोटर, वेलस्पन कॉर्प, एनबीसीसी, कल्पतरु पावर और उज्जीवन फाइनेंशियल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीवीएस मोटर, वेलस्पन कॉर्प, एनबीसीसी, कल्पतरु पावर और उज्जीवन फाइनेंशियल शामिल हैं।

टीवीएस मोटर - कंपनी ने 1.40 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया।
लौरस लैब्स - कंपनी को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली।
सुंदरम-क्लेटन - कंपनी ने 16 रुपये प्रति शेयर (320%) की दर से दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया।
एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलॉजीज - प्रमोटर समूह - चंद्रकांत राठी इनोवेशन ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 1.43% घटा कर 16.87% कर दी।
वेलस्पन कॉर्प - कंपनी को वैश्विक आधार पर 212 केएमटी के अतिरिक्त पाइप ऑर्डर मिले।
कल्पतरु पावर - बोर्ड ने श्री शुभम लॉजिस्टिक्स के अतिरिक्त 8.54% इक्विटी शेयर और 14.99% वरीयता शेयरों को खरीदने की मंजूरी दी।
उज्जीवन फाइनेंशियल - कंपनी ने अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि का संशोधन किया।
एनबीसीसी - अटकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए जेपी इन्फ्राटेक की संपत्ति बेचेगी।
राइट्स - कंपनी 4 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देगी।
केईआई इंडस्ट्रीज - मध्यम वोल्टेज (एमवी) केबल्स के लिए कैपेक्स के दूसरा चरण का संचालन शुरू। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख