शेयर मंथन में खोजें

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) को एनएचएआई से मिली 2,923 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएँ

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की सहायक कंपनी अदाणी ट्रांसपोर्ट (Adani Transport) को एनएचएआई (NHAI) से 2,923 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएँ मिली हैं।

कंपनी को तेलंगाना में मिलीं ये दोनों सड़क परियोजनाएँ हैं। परियोजनाओं में तेलंगाना में मनचेरियल से रेपेलवाड़ा और सूर्यपेट से खम्मम तक 4-लेनिंग किया जाना शामिल है।
सहायक कंपनी को ठेके मिलने की खबर का अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर पर काफी अच्छा असर देखने को मिला है। बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 139.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ 140.50 रुपये पर खुला और करीब साढ़ 11 बजे 145.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
सवा 12 बजे के आस-पास अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 4.50 रुपये या 3.23% की बढ़ोतरी के साथ 143.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,793.27 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 180.00 रुपये और निचला स्तर 73.87 रुपये रहा है।
बता दें कि अदाणी ग्रुप की अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी ट्रांसपोर्ट की स्थापना परिवहन 2018 में कार्यक्षेत्र से संबंधित सभी व्यवसायों के लिए की गयी थी। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख